लाइव न्यूज़ :

हवाई जहाज से गिरा 'मल', लोगों ने घर में ऐसे रखा संभाल कर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 22, 2018 11:54 IST

आसमान से चीज गिरने और उसके साथ तेज आवाज आने से डरे लोगों को शुरूआत में लगा कि वह कोई बड़ा पत्थर, मिसाइल, बम या कोई उल्का पिंड होगा।

Open in App

हरियाणा के गुड़गांव जिले के फाजिलपुर बादली गांव के ऊपर से गुजर रहे एक विमान से मल गिरा, जिसे गांव वालों ने 'दूसरी दुनिया का तोहफा' समझ लिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इसे सहेज कर फ्रीज तक में रख दिया। यह घटना सुनने में जितनी अटपटी है उतनी ही सच भी है। आसमान से चीज गिरने और उसके साथ तेज आवाज आने से डरे लोगों को शुरूआत में लगा कि वह कोई बड़ा पत्थर, मिसाइल, बम या कोई उल्का पिंड होगा।

प्रत्यक्षदर्शी राजबीर यादव इस घटना के वक्त अपने गेहूं के खेत में रोज की तरह काम कर रहे थे। राजबीर के मुताबिक उन्होंने आसमान से एक 'बड़ा सा पत्थर' गिरते हुए देखा। घबराए राजबीर ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी। सरपंच सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे जहां 'बड़ा सा पत्थर' एक फुट गहरा गड्ढा हो गया था।

ये खबर जंगल में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गांव के बड़े- बुजुर्ग अंदाज लगा रहे थे आसमान से गिरी चीज कुछ संकट के संकेत है। वहीं, बच्चों के मुताबिक यह परग्रहियों का कोई तोहफा था।

इस घटना का जिक्र करते हुए गांव के एक बच्चे ने कहा, 'यह परग्रहियों का दिया हुआ सफेद, पवित्र पत्थर है।' उसने कहा, 'कोई मिल गया' के जादू (परग्रही किरदार) के पास भी ऐसा ही पत्थर था।' पटौदी के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक कालिया ने बताया कि लोग उसके टुकड़े अपने घर ले गए और संभालकर फ्रिज में रख दिया।

वहीं आधाकारिक जांच में पता चला कि यह कोई 'तोहफा' नहीं बल्कि विमान के शौचालय से निकलने वाला जमा अपशिष्ट पदार्थ है जिसे 'ब्लू आइस' को कहते हैं।

टॅग्स :हरियाणाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए