लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर विवाद जारी, ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को लेकर तीखी बहस

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:12 IST

सेक्टर 37 का मैदान उन 20 स्थलों में शामिल है, जिसे प्रशासन ने जुमे (शुक्रवार की) की नमाज के लिए चिन्हित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन और पुलिस ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है।मुसलमानों ने सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़ किया।हिंदू धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।

गुरुग्रामःहरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर शुक्रवार को दक्षिणपंथी समूह के कार्यकर्ताओं और नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों के बीच ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को लेकर तीखी बहस हुई। संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं और बताया जाता है कि ये उद्योग विहार में शूट किये गए हैं।

इनमें दिख रहा है कि पुलिस स्थल पर पहुंच रही है और दोनों समूहों से बातचीत कर रही है। एक व्यक्ति नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों से कहते सुना गया, “ इसे (भारत माता की जय) क्यों नहीं कह सकते हो? क्या पाकिस्तान में रहते हो।” प्रशासन और पुलिस ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच, शहर में मस्जिदों की कमी के चलते प्रशासन ने नमाज़ अदा करने के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया है, उनमें से ज्यादातर स्थानों पर नमाज़ हुई है। बहरहाल, मुसलमानों ने सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़ किया, जहां हिंदू धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। सेक्टर 37 का मैदान उन 20 स्थलों में शामिल है, जिसे प्रशासन ने जुमे (शुक्रवार की) की नमाज के लिए चिन्हित किया है। 

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू