लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की चोरी का मामला, आईपीएस अधिकारी धीरज कुमार निलंबित, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:47 IST

रोहतक के सुनारिया में तीसरी इंडिया रिजर्व बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी धीरज कुमार को जांच से जुड़ने को कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपंचकूला स्थित पुलिस महानिदेशक का कार्यालय (पुलिस मुख्यालय) होगा।कुमार पहले गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। चोरी की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में आरोपी के इकबालिया बयान के आधार पर आईपीएस अधिकारी को जांच से जुड़ने को कहने के कई दिन बाद शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

रोहतक के सुनारिया में तीसरी इंडिया रिजर्व बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी धीरज कुमार को जांच से जुड़ने को कहा गया था। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि निलंबित रहने के दौरान कुमार का मुख्यालय पंचकूला स्थित पुलिस महानिदेशक का कार्यालय (पुलिस मुख्यालय) होगा।

हालांकि, आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया है। कुमार पहले गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। सूत्रों ने बताया कि चोरी की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष कार्यबल (एसटीएफ), गुरुग्राम के सेक्टर 82 के आवासीय सोसायटी स्थित कंपनी के कार्यालय से इस साल अगस्त में करोड़ों रुपये की हुई चोरी की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी सहित कुछ लोगों के नाम भी जांच के दौरान सामने आए हैं और उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) ममता सिंह ने फोन पर शुक्रवार को बताया कि कुमार को जांच में शामिल होने के लिए दो नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के इकाबलिया बयान के आधार पर पिछले महीने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम-1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO