लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 09:23 IST

Guru Gobind Singh Jayanti:उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनकी जयंती के मौके पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने यह बात अपने सरकारी घर पर हुए एक कार्यक्रम में कही।

Open in App

Guru Gobind Singh Jayanti:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान संत एवं धर्मयोद्धा, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति, खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्याय व अधर्म के विरुद्ध आपका संघर्ष और धर्मरक्षा का संदेश संपूर्ण मानवता को सत्य, निष्ठा एवं निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।’’ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कहा, ‘‘सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाइयां।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘धर्म, मानवता, समानता और प्रेम-भाईचारे का जो मार्ग उन्होंने दिखाया, उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले प्रकाश-स्तंभ हैं।’’

हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब का आयोजित किया जाता है। 

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहयोगी आदित्यनाथबर्थडे स्पेशलSikh Guru
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील