लाइव न्यूज़ :

गुरु गोविंद सिंह का 352 वां प्रकाश पर्व शुरू, सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

By भाषा | Updated: January 13, 2019 05:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर रविवार को उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी इस मौके पर कुछ गिने-चुने लोगों को अपने निवास पर संबोधित करेंगे।

Open in App

सिखों के दसवें गुरु के जन्म स्थान तख्त हरमंदिर पटना साहिब में यहां शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह का 352 वां प्रकाश पर्व शुरू हो गया।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से 110 किलोमीटर दूर राजगीर में सिखों के पहले गुरू नानक देव की याद में एक गुरुद्वारा की आधारशिला भी रखी। गुरू नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व इस साल मनाया जा रहा है। 

विभिन्न स्थानों से सिख श्रद्धालु तख्त हरमंदिर पटना साहिब में मत्था टेकने आए। तीन दिवसीय उत्सव 13 जनवरी को संपन्न होगा। गंगा नदी से लगे कंगन घाट के पास टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जहां 5,000 श्रद्धालु ठहर सकते हैं । दो साल पहले 350 वें प्रकाश पर्व पर दुनिया भर से सिख श्रद्धालु यहां आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्टगण भी आए थे। 

राजगीर में शीतल कुंड में गुरूद्वारा की आधारशिला रखते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने 12 नवंबर को अवकाश की घोषणा की है । उस दिन गुरू नानक जयंती मनायी जाएगी।

सिख गुरु गोविंद सिंह के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर रविवार को उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी इस मौके पर कुछ गिने-चुने लोगों को अपने निवास पर संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री पांच जनवरी, 2017 को पटना में गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खालसा पंथ के जरिए देश को एकजुट करने के गुरु गोविंद सिंह के अनूठे प्रयास को रेखांकित किया था।

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब