लाइव न्यूज़ :

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अपनी पार्टी लॉन्च की, पंजाब की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

By विशाल कुमार | Updated: December 18, 2021 12:32 IST

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी शुरू कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचढूनी ने शनिवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की।पंजाब में आगामी चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है।चढूनी ने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है।

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की।

पार्टी लॉन्च करते हुए चढूनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी शुरू कर रहे हैं।

चढूनी ने कहा कि पार्टी की पंजाब में आगामी चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है।

इससे पहले 26 नवंबर को बीकेयू नेता ने देश के सामने एक 'पंजाब मॉडल' रखने की पेशकश की थी, ताकि बाकी राज्य इसका अनुकरण कर सकें।

बता दें कि, बीते 28 अगस्त को चढूनी के आह्वान पर भी करनाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में प्रदर्शनकारी किसानों ने घुसने की कोशिश की थी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आए थे.

कार्यक्रम में घुसने की कोशिश के दौरान ही पुलिस की कार्रवाई में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद खट्टर सरकार को पीछे हटना पड़ा था और एसडीएम आयुष सिन्हा के तबादले के साथ कई मांगें माननी पड़ी थीं.

टॅग्स :पंजाबFarmersParty
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील