लाइव न्यूज़ :

दादरी में 31 अक्टूबर को गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत होगी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:07 IST

Open in App

नोएडा, 30 अक्टूबर राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी अनंतराम तंवर ने बताया कि 31 अक्टूबर को दादरी में गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत होने वाली है।

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में तंवर ने कहा कि महापंचायत में आगे के कदमों पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाने का हिसाब वोट पर चोट करके लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महापंचायत में देश भर के गुर्जर समुदाय के लोग एकत्र होंगे। प्रत्येक पार्टी के जनप्रतिनिधियों व संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्य और भारतीय सेना संगठन के संयोजक मुखिया गुर्जर ने बताया कि सरदार पटेल जयंती पर महापंचायत होगी।

महापंचायत के आयोजक रविंद्र भाटी ने बताया कि सात नवंबर को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली का विरोध किया जाएगा। इस दौरान चौधरी रणबीर चंदेला ने शिलापट्ट पर अधिकृत रूप से गुर्जर शब्द जोड़ने की मांग की।

वहीं, महापंचायत को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस के अधिकारी महापंचायत में आने वाली भीड़ का आकलन करने में जुटे हैं।

दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को किया था। प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द लिखने और हटाने को लेकर गुर्जर समुदाय तथा राजपूत समुदाय के बीच विवाद है। दोनों समुदाय के लोग सम्राट मिहिर भोज को अपना वंशज बताते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?