लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन खत्म; खाली हुआ रेलवे ट्रैक, आमजन को मिली राहत

By भाषा | Updated: February 16, 2019 15:38 IST

राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी। लेकिन गुर्जर नेता सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे कि अगर विधेयक को कहीं कानूनी चुनौती दी जाती है तो सरकार उनका साथ देगी।

Open in App

गुर्जरों ने आरक्षण को लेकर अपना नौ दिन पुराना आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और आंदोलनकारियों से अवरुद्ध किए सभी सड़क व रेलमार्ग खोलने को कहा।

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक लिखित आश्वासन गुर्जर नेताओं को सौंपा। बैंसला के अनुसार, राज्य सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि विधानसभा में पारित विधेयक को अगर कोई कानूनी चुनौती मिलती है तो सरकार उनका साथ देगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी। लेकिन गुर्जर नेता सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे कि अगर विधेयक को कहीं कानूनी चुनौती दी जाती है तो सरकार उनका साथ देगी।

गुर्जर आंदोलन समाप्त होने से राज्य में रेल व सड़क यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए