लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गुरुग्राम में खाली पड़ी निजी जमीन पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, भीड़ ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2021 21:15 IST

गुरुग्राम में सेक्टर-47 और सेक्टर 12-ए पर जिन स्थानों को लेकर कथित तौर पर विवाद सामने आए हैं, वो दोनों ही जगहें प्रशासन की ओर से नमाज पढ़ने के लिए चिह्नित की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के सेक्टर 12-ए में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, वीडियो आया सामने।प्राइवेट संपत्ति पर नमाज पढ़े जाने का विरोध करने पहुंचे थे कुछ संगठन।कुछ दिन पहले भी गुरुग्राम के सेक्टर 47 में नमाज पढ़े जाने को लेकर ऐसा ही विवाद सामने आया था।

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शुक्रवार दोपहर उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब खाली पड़ी एक निजी संपत्ति पर नमाज पढ़ रहे मुस्लिम धर्म के लोगों के पास भीड़ आकर नारेबाजी करने लगी। ये मामला गुरुग्राम के सेक्टर 12-ए का है। रिपोर्ट के अनुसार भीड़ में बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित कुछ दूसरे सगंठन के लोग भी शामिल थे, जो नारेबाजी कर रहे थे।

गुरुग्राम में ऐसी ही स्थिति कुछ दिन पहेल सेक्टर 47 में भी देखने मिली थी जब सरकारी जमीन पर नमाज पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ा था। बहरहाल, शुक्रवार को नमाज के दौरान नारेबाजी के बीच भारी पुलिस की उपस्थिति नजर आई। साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रहा।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों पुलिसकर्मी खड़े हैं तो वहीं विरोध कर रही भीड़ 'जय श्री राम' और भारत माता की जय के नारे लगा रही है। पुलिस के बीच-बचाव के बाद नारेबाजी कर रही भीड़ वहां से जाने के लिए तैयार हो गई। 

एक वीडियो में खाली जमीन पर पढ़े जा रहे नमाज का विरोध करते स्थानीय वकील कुलभूषण भारद्वाज भी नजर आ रहे हैं। भाजपा के एक पूर्व नेता भारद्वाज ने जामिया मिलिया में गोली चलाने वाले आरोपी का भी प्रतिनिधित्व किया था जब उसे गुड़गांव पुलिस ने कथित तौर पर सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

गुरुग्राम में नमाज के लिए तय की गई हैं जगहें

गुरुग्राम में सेक्टर-47 और सेक्टर 12-ए पर जिन स्थानों को लेकर कथित तौर पर विवाद सामने आए हैं, वो दोनों ही जगहें प्रशासन की ओर से नमाज पढ़ने के लिए चिह्नित की गई हैं। ये 2018 में इसी तरह की घटनाओं के मद्देनजर हिंदू और मुसलमानों के बीच बातचीत के बाद चुनी गई जगहे हैं।

पिछले हफ्ते (सेक्टर 47 में विवाद के बाद) पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि सभी को अपनी पूज पद्धति का पालन करने का अधिकार है लेकिन यह भी कि जो लोग नमाज अदा करते हैं उन्हें सड़क आदि को अवरुद्ध नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए और न ही किसी को प्रार्थना में बाधा डालनी चाहिए... और अगर वे जिला प्रशासन के सुझाव के अनुसार निर्धारित स्थलों पर प्रार्थना कर रहे हैं, तो उसे बाधित नहीं किया जाना चाहिए।'

बता दें कि सेक्टर 47 में पिछले कुछ हफ्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि नमाज के बहाने कुछ 'शरारती तत्व' या 'रोहिंग्या शरणार्थी' क्षेत्र में अपराध करते हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लोगों ने यह भी दावा किया कि उस जगह पर केवल एक दिन के लिए नमाज़ की अनुमति थी। 

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता