लाइव न्यूज़ :

सन्नी देओल पहुंचे करतारपुर गलियारे का काम देखने, कैप्टन के मंत्री ने कहा- उनके पास राजनीतिक दूरदृष्टि नहीं

By भाषा | Updated: June 15, 2019 19:13 IST

इस बीच, पंजाब के सहयोग मंत्री और डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देओल से गुरु नानक देव से जुड़े शहरों में ढांचागत परियोजनाओं और विशेष कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त निधि की व्यवस्था करने के लिए कहा।

Open in App

गुरदासपुर से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल ने यहां डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे पर काम की प्रगति की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर करतारपुर गलियारे पर काम की समीक्षा करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार 59 वर्षीय भाजपा सांसद ने करतारपुर गलियारे स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ यहां डेरा बाबा नानक में जिला प्रशासन के अधिकारी, बीएसएफ कर्मी और अन्य लोग मौजूद थे। वह वहां केवल आधा घंटा रुके।

भारतीय सीमा की ओर करतारपुर गलियारे का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के नरोवाल में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। यह कोरिडोर भारत से सिखों को पाकिस्तान में स्थित अपने पवित्र स्थल तक बिना वीजा के जाने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।

इस बीच, पंजाब के सहयोग मंत्री और डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देओल से गुरु नानक देव से जुड़े शहरों में ढांचागत परियोजनाओं और विशेष कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त निधि की व्यवस्था करने के लिए कहा।

भाजपा सांसद पर निशाना साधते हुए रंधावा ने कहा, ‘‘उनकी (देओल) कोई राजनीतिक दूरदृष्टि नहीं है। उन्हें यह जानने के लिए यहां स्थानीय विधायकों को आमंत्रित करना चाहिए कि वे केंद्र से क्या चाहते हैं।’’ देओल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 85,459 मतों के अंतर से हराया था।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरसनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील