लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ब्रेन ट्यूमर की लास्ट स्टेज पर महिला ने लगाए 30 हजार पेड़, कहा-लोगों की सांसों में बसना चाहती हूं

By एएनआई | Updated: January 8, 2020 15:47 IST

गुजरात के सूरत जिले में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ब्रेन ट्यूमर की चौथी स्टेज से पीड़ित हैं। उन्होंने 30 हजार से अधिक पेड़ लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की एक ब्रेन ट्यूमर की चौथी स्टेज पर होने के बावजूद 3,000 से ज्यादा पेड़ लगाए।श्रुति वदलिया ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाना चाहती हूं।

गुजरात के सूरत जिले में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ब्रेन ट्यूमर की चौथी स्टेज से पीड़ित हैं। उन्होंने 30 हजार से अधिक पेड़ लगाए हैं ताकि वायु प्रदूषण से बचाव हो सके। उनका मानना है कि वायु प्रदूषण की वजह से लोग तेजी से गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

श्रुति वदलिया को कुछ महिने पहले इस बीमारी के बारे में पता चला था। जिसके बाद उन्होंने पर्यावरण बचाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने महसूस किया कि प्रदूषण की वजह से ही लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। उनका मानना है कि अधिक पेड़-पौधे लगाने से ऐसी गंभीर बीमारियों से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। 

वदलिया ने अपनी  बीमारी को लेकर बताया  'शायद मैं  इस बीमारी की वजह से कुछ दिनों में मर सकती हूं लेकिन मैं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर लोगों की सांसों में बसना चाहती हूं'

वदलिया ने पिछले दो साल में लगभग 30 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को भी पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। इतनी गंभीर और जानलेवा बीमारी होने के बावजूद वह अपने उद्देश्य नहीं भटकी।

वदलिया ने बताया  'मेरे पास जिंदगी जीने और अपने सपनों  को पूरा करने के लिए ज्यादा समय नहीं है लेकिन मैं नहीं चाहती कि लोगों को भी इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़े।'

इसके अलावा उन्होंने कई गांवों और स्कूल के बच्चों को पेड़ लगाने के लिए बढ़ावा दिया उन्होंने कहा 'बच्चों के भविष्य को सवारने के लिए शिक्षा सर्वोत्तम रास्ता है।' 

टॅग्स :गुजरातकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील