लाइव न्यूज़ :

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 सितंबर गुजरात के निर्दलीय विधायक एवं प्रभावशाली दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घटनाक्रम हुआ है।

मेवानी, 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ 28 सितंबर को मैं कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस में शामिल होऊंगा। ’’

उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में शरीक होंगे, जहां वह (मेवानी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन सभी क्रांतिकारी युवाओं का स्वागत करते हैं, जो देश के विकास और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को इच्छुक हैं तथा (महात्मा) गांधी, सरदार (पटेल) और (जवाहरलाल) नेहरू को अपना आदर्श मानते हैं। ’’

उन्होंने मेवानी को पुराना मित्र बताते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले हर व्यक्ति का कांग्रेस स्वागत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील