लाइव न्यूज़ :

राजपूतानियों ने रचा 'तलवार रास' का विश्व रिकार्ड, ध्रोल में ऐतिहासिक युद्ध की स्मृति में हुआ आयोजन

By महेश खरे | Updated: August 24, 2019 08:04 IST

अखिल गुजरात राजपूत महिला संघ के इस कार्यक्रम में भूचर मोरी के शहीदों को वीरोचित श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान राजपूतानियों ने तलवार रास का विश्व रिकॉर्ड बनाया.

Open in App
ठळक मुद्देइस युद्ध में दोनों पक्षों के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए थे. आज भी उन वीर सैनिकोंं की याद में भूचर मोरी के मैदान में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है.

सौराष्ट्र के ध्रोल के भूचर मोरी के मैदान पर राजपूतों की ऐतिहासिक वीरगाथा की स्मृति में गुजरात की 2000 से अधिक राजपूतानियों ने तलवार रास करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाया. केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जामनगर पुलिस की जानीमानी रास मंडली ने इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया था.

अखिल गुजरात राजपूत महिला संघ के इस कार्यक्रम में भूचर मोरी के शहीदों को वीरोचित श्रद्धांजलि अर्पित की गई. महाभारत के युद्ध के बाद विक्र म संवत 1648 में हुए सर्वाधिक रक्तरंजित युद्धों में एक सौराष्ट्र के ध्रोल स्थित भूचर मोरी के ऐतिहासिक युद्ध में यदुवंशी जाडेजा राजपूतों ने अपने पराक्रम का अद्भुत प्रदर्शन कर मुगलों को छठी का दूध याद दिला दिया था. इस युद्ध में दोनों पक्षों के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए थे.

आज भी उन वीर सैनिकोंं की याद में भूचर मोरी के मैदान में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार दिल्ली के बादशाह अकबर के आक्रमण से भयभीत अहमदाबाद से भागकर आए गुजरात के अंतिम बादशाह मुजफ्फर शाह (तृतीय) को नवानगर के जामश्री सताजी ने शरण दी थी. मुजफ्फफर शाह को पाने के लिए अकबर ने जामनगर पर आक्र मण किया था.

टॅग्स :गुजरातहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए