लाइव न्यूज़ :

भुखमरी पर काबू पाने में गुजरात निकला फिसड्डी, आर्थिक विकास में भी पिछड़ा!

By महेश खरे | Updated: January 4, 2020 09:13 IST

गुजरात सरकार उद्योग और विकास के पायदान पर सफलता हासिल करने के दावे भले ही कर रही हो लेकिन भुखमरी पर काबू पाने और आर्थिक असमानता की खाई पाटने में खास उपलिब्ध हासिल नहीं कर सकी है.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष-2018 के सूचकांक में गुजरात 49 प्वाइंट पर था जो 2019-20 की रिपोर्ट में 39 प्वाइंट पर आ गया है. भुखमरी और कुपोषण पर काबू पाने के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को गति देने की सलाह दी गई है.

गुजरात सरकार उद्योग और विकास के पायदान पर सफलता हासिल करने के दावे भले ही कर रही हो लेकिन भुखमरी पर काबू पाने और आर्थिक असमानता की खाई पाटने में खास उपलिब्ध हासिल नहीं कर सकी है. सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़ों से तो यही उजागर हो रहा है. भुखमरी और कुपोषण के क्षेत्र में निराशाजनक स्थिति आज की नहीं लगभग 20 वर्षों से कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है. एसडीजी की 2019-20 की रिपोर्ट में तो गुजरात को पिछड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, ओडिशा से भी पीछे बताया गया है.

वैश्विक भुखमरी सूचकांक के आंकड़े वेल्थ हंगर हिल्फे एंड कंसर्न वर्ल्ड वाइड के सर्वे में यह पाया गया है कि गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, और कर्नाटक में गरीबों की हालत काफी बदतर है. विश्व भुखमरी सूचकांक में 4 प्रमुख संकेतकों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है. अल्प पोषण, बाल मृत्यु, 5 साल तक के कमजोर बच्चे और बच्चों का अवरुद्ध शारीरिक विकास. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 में भुखमरी और कुपोषण के क्षेत्र में यूपी, ओडिशा और सिक्किम में तो कुछ सुधार हुआ है जबकि गुजरात 10 प्वाइंट नीचे खिसका है.

वर्ष-2018 के सूचकांक में गुजरात 49 प्वाइंट पर था जो 2019-20 की रिपोर्ट में 39 प्वाइंट पर आ गया है. रिपोर्ट में भुखमरी और कुपोषण पर काबू पाने के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को गति देने की सलाह दी गई है. आर्थिक असमानता दूर करने के क्षेत्र में भी गुजरात में संतोषजनक काम नहीं हो पाया है. सूचकांक में यह राज्य 2018 में जहां 79 पर था वहीं 2019-20 में यह 20 प्वाइंट घट कर 59 पर पहुंच गया है.

आर्थिक विकास में भी पिछड़ा

एसडीजी रिपोर्ट में आर्थिक विकास के दिए गए आंकड़ों में भी गुजरात का सूचकांक लगातार घटता हुआ दिखाई दे रहा है. 2018 में जहां गुजरात के 80 प्वाइंट थे वहीं 2019-20 की रिपोर्ट में 5 अंक नीचे खिसककर 75 पर आ गया है. 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए