लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सरदार पटेल की प्रतिमा को पहनाई बोतलों की माला, लालकृष्ण आडवाणी ने किया था अनावरण

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 11:30 IST

लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद से देश के अलग-अलग इलाकों में महापुरुषों की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की खबर सामने आ रही है।

Open in App

गांधीनगर, 22 मार्च। देश में महान नेताओं की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गुजरात के गांधीनगर है जहां कलोल के शेरथा इलाके में लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को किसी अज्ञात शख्स ने कोल्ड्रिंक्स की बोतलों की माला पहना दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहोल है और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने इस घटना के बाद जमकर हंगामा किया। 

हांलाकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर पटेल की प्रतिमा को उपयोग की जा चुकी कोल्ड्रिंक्स की बोतलों की माला किसने और क्यों पहनाई? बता दें कि प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ का ये मामला त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद साम्यवाद की पहचान रहे लेनिन की प्रतिमा को गिरा देने के बाद से शुरू हुआ है। लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद से ही देश के अलग-अलग इलाकों में महापुरुषों की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की खबर सामने आ रही है। 

बता दें कि साल 1992 में बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवानी ने शेरथा में सरदार पटेल की इस प्रतिमा का अनावरण किया था। शेरथा लालकृष्ण आडवानी का चुनाव क्षेत्र भी रह चुका है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा को बोतलों की माला पहनाई है। अज्ञात आरोपियों ने इस घटना को मंगलवार की रात को अंजाम दिया। उनकी तलाश की जा रही है।वहीं इन सब से इतर राजस्थान के जैसलमेर में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में प्रमुख नेता पेरियार की एक प्रतिमा के साथ कथित तोड़फोड़ करने वाले सीआरपीएफ के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवान पर आरोप है कि उसने पेरियार की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया था।

टॅग्स :गुजरातसरदार वल्लभ भाई पटेलमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील