लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पाटीदार नेता नरेश पटेल, आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

By विशाल कुमार | Updated: April 23, 2022 11:37 IST

पिछले कई महीनों से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) नरेश पटेल को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी हुई थीं। हालांकि, पटेल ने कहा था कि पटेल समाज के कहने पर ही कोई फैसला लेंगे। गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने तय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेश पटेल श्री खोदलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) के अध्यक्ष हैं।लेउवा पटेल समुदाय द्वारा प्रतिष्ठित मां खोदियार के मंदिर का प्रबंधन करता है।लेउवा पटेल मुख्य रूप से गुजरात में रहने वाले पाटीदार समुदाय की उप-जाति है।

गांधीनगर:गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। उनके शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की उम्मीद है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई महीनों से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) नरेश पटेल को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी हुई थीं। हालांकि, पटेल ने कहा था कि पटेल समाज के कहने पर ही कोई फैसला लेंगे। गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने तय हैं।

नरेश पटेल श्री खोदलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) के अध्यक्ष हैं, जो लेउवा पटेल समुदाय द्वारा प्रतिष्ठित मां खोदियार के मंदिर का प्रबंधन करता है। लेउवा पटेल मुख्य रूप से गुजरात में रहने वाले पाटीदार समुदाय की उप-जाति है।

पटेल समुदाय का वोट अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है और कई सीटों का भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि यह समुदाय कैसे वोट करता है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी और कहा था कि पार्टी द्वारा पाटीदार नेताओं और नरेश पटेल का अपमान किया जा रहा है।

हार्दिक ने कहा था कि पाटीदार ने 2017 के चुनावों में कांग्रेस को अच्छी संख्या में जीतने में मदद की। अब कांग्रेस उन्हीं पाटीदारों और खोदलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल का अपमान कर रही है। 

उन्होंने कहा था कि पिछले दो वर्षों में, हमने नरेश पटेल के राजनीति में शामिल होने के बारे में बहुत कुछ सुना है। पार्टी निर्णय लेने में इतना समय क्यों ले रही है? कांग्रेस नरेश पटेल और पाटीदारों का अपमान क्यों कर रही है? क्या यह निर्णय लेना इतना कठिन है? उनके बयान के बाद राज्य के पार्टी नेताओं ने उनसे इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसनरेश पटेलहार्दिक पटेलसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?