लाइव न्यूज़ :

Gujarat Rajya Sabha elections: विदेश मंत्री जयशंकर, केसरीसिंह और देसाई चुने जाएंगे निर्विरोध!, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 16:34 IST

Gujarat Rajya Sabha elections: तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को प्रस्तावित चुनाव लगभग एकतरफा होगा, क्योंकि कांग्रेस ने यह कहते हुए किसी भी उम्मीदवार को मैदान में न उतारने का फैसला किया है कि उसके पास लड़ने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेसरीसिंह झाला और बाबूभाई देसाई के नामों की घोषणा की।केसरी सिंह झाला दिवंगत कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजयसिंह झाला के बेटे हैं।सौराष्ट्र के वांकानेर के शाही राजपूत परिवार से सम्बद्ध हैं।

Gujarat Rajya Sabha elections: विदेश मंत्री एस. जयशंकर के राज्यसभा के लिए गुजरात से नामांकन दाखिल करने के दो दिन बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को प्रस्तावित चुनाव लगभग एकतरफा होगा, क्योंकि कांग्रेस ने यह कहते हुए किसी भी उम्मीदवार को मैदान में न उतारने का फैसला किया है कि उसके पास लड़ने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। भाजपा ने संसद के उच्च सदन के चुनाव के लिए बुधवार को अपने शेष दो उम्मीदवारों के तौर पर केसरीसिंह झाला और बाबूभाई देसाई के नामों की घोषणा की।

झाला और देसाई ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल के साथ दोपहर में राज्य विधानसभा भवन में निर्वाचन अधिकारी रीता मेहता को अपने नामांकन प्रपत्र सौंपे। केसरी सिंह झाला दिवंगत कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजयसिंह झाला के बेटे हैं।

वह सौराष्ट्र के वांकानेर के शाही राजपूत परिवार से सम्बद्ध हैं। वह पिछले कई सालों से भाजपा में सक्रिय थे। देसाई उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में कांकरेज के पूर्व विधायक (2007-2012) हैं और 'मालधारी' (पशुपालक) समुदाय से आते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।

यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 24 जुलाई को होगा। चार साल पहले जयशंकर ने पहली बार गुजरात से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने सोमवार को दूसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात की 11 राज्यसभा सीट में से आठ पर वर्तमान में भाजपा और शेष पर कांग्रेस का कब्जा है।

भाजपा के कब्जे वाली आठ सीट में से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन तीन सीट के लिए मतदान होगा। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था कि वह गुजरात की तीन राज्यसभा सीट के लिए चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

क्योंकि 182-सदस्यीय राज्य विधानसभा में उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं। पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस ने राज्य के गठन के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया और वह सिर्फ 17 सीट हासिल कर पाई थी।

टॅग्स :गुजरातसंसदBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप