गुजरात : कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई

By भाषा | Published: February 13, 2021 03:10 PM2021-02-13T15:10:50+5:302021-02-13T15:10:50+5:30

Gujarat: Number of dead in factory accident was three | गुजरात : कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई

गुजरात : कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई

मोरबी, 13 फरवरी गुजरात के मोरबी जिले में एक टाइल निर्माण इकाई में सिरामिक मिट्टी युक्त छह से सात खत्तियां (भंडारण) गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान के करीब 30 घंटे बाद लापता महिला मजदूर का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को रंगपुर गांव में एक टाइल फैक्ट्री में हुई। दो लोगों के शव शुक्रवार दोपहर को मलबे से बाहर निकाले गए।

अग्निशमन अधिकारी हितेश दवे ने बताया कि दुर्घटना के बाद लापता महिला मजदूर का शव शुक्रवार को देर रात 30 घंटे के बचाव अभियान के बाद मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोनमबेन पूरबिया के रूप में हुई।

हादसे में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार दोपहर कारखाने के मालिक के व्यापार भागीदार समेत दो पीड़ितों के शव मलबे से बाहर निकाले गए। टाइल के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लगभग 60 टन मिट्टी वाली खत्तियां पीड़ितों पर गिर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Number of dead in factory accident was three

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे