लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 202 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद कोविड-19 मरीज घर लौटी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 14:53 IST

Open in App

दाहोद, 20 नवंबर गुजरात के दाहोद स्थित एक अस्पताल से 45 वर्षीय महिला को भर्ती होने के 202 दिनों बाद छुट्टी दी गई। महिला गत एक मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई थी। यह जानकारी महिला के परिवार के सदस्यों ने दी।

महिला के परिजन ने बताया कि गीता धर्मिक के पति दाहोद में रेलवे के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि गीता महामारी की दूसरी लहर के दौरान भोपाल से लौटने पर वायरस से संक्रमित पायी गई थी। उन्होंने बताया कि उसे 202 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और दाहोद रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी देने का फैसला किया।

महिला के पति त्रिलोक धर्मिक ने कहा, ‘‘शुक्रवार को दाहोद रेलवे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसका घर पर खुशी से स्वागत किया। वह कुल 202 दिनों तक दाहोद और वडोदरा में अस्पताल में भर्ती रही, जिस दौरान उसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर रखा गया।’’ त्रिलोक रेलवे में इंजीनियर हैं।

त्रिलोक धर्मिक ने कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने नौ बार उनके (गीता के) ठीक होने की उम्मीद खो दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे ससुर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने के बाद हम 23 अप्रैल को भोपाल गए थे। 25 अप्रैल को दाहोद लौटने के बाद, मेरी पत्नी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे और एक मई को वह जांच में संक्रमित पायी गई, जब उसका ऑक्सीजन स्तर नीचे चला गया और बुखार बढ़ गया, तो उसे एक मई की रात को दाहोद के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो