लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अहमदाबाद में करीब दो हजार लोगों को घर पर कोविड-19 का टीका दिया गया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 अक्टूबर गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोविड-19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर निकाय द्वारा शुरू किये गये विशेष अभियान के तहत 2,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को उनके घर जाकर टीके की खुराक दी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा शुरू किये गये महा टीकाकरण अभियान के तहत सात अक्टूबर से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और 18 साल से अधिक उम्र के दिव्यांगों का घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

एएमसी के अधिकारी ने बताया, ‘‘अबतक, कुल 2,077 लाभार्थियों ने कोविड-19 के टीके की पहली या दूसरी खुराक घर पर ही लेने की सुविधा का लाभ उठाया है।’’

उन्होंने बताया कि नगर निकाय ने इस सुविधा का लाभ देने के लिए अब तक 2,536 लोगों का पंजीकरण ऑनलाइन या फोन के जरिये किया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अगर कोई भी उपरोक्त श्रेणी (जिसका उल्लेख किया गया है) में आता है और कोविड का टीका घर पर लगवाना चाहता है तो ऑनलाइन या एएमएसी द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए