लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

By रजनीश | Updated: March 29, 2019 16:19 IST

हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को ही पार्टी में शामिल हुए। उस समय हार्दिक ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि वह अब गुजरात के छह करोड़ लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।

Open in App

गुजरात हाईकोर्ट ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की याचिक को खारिज कर दिया। याचिका में मेहसाणा में 2015 के एक दंगा मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका खारिज किए जाने के बाद हार्दिक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते।

मामला 25 वर्षीय नेता के नेतृत्व में किए पाटीदार कोटा आंदोलन से जुड़ा है। नियमों के तहत यदि हाईकोर्ट द्वारा उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई जाती है तो उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 के अनुसार, हार्दिक पटेल अपनी सजा के कारण आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को ही पार्टी में शामिल हुए। उस समय हार्दिक ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि वह अब गुजरात के छह करोड़ लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं और वहां 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होना है। 

वहीं, बीजेपी ने हार्दिक के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था कि वह बेनकाब हो गए हैं कि वह कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि जब कांग्रेस ने पिछले महीने पुलवामा हमले के बाद 28 फरवरी को होने वाली अपनी रैली को टालने का फैसला किया तो उस समय प्रधानमंत्री देशभर में रैलियां कर रहे थे।हार्दिक ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ‘‘ईमानदार’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने कांग्रेस और राहुल गांधी को क्यों चुना। मैंने राहुल गांधी को चुना क्योंकि वह ईमानदार हैं। वह तानाशाह की तरह काम करने में विश्वास नहीं करते।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब