लाइव न्यूज़ :

गुजरात: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के गाइडों ने महिला को लौटाया 70,000 रुपये नकदी से भरा पर्स

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 सितंबर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में काम करनेवाले चार गाइडों ने 70,000 रुपये की राशि से भरा एक पर्स उसकी असली मालकिन उत्तर प्रदेश की महिला को लौटा दिया। महिला कुछ दिन पहले इस पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान यहां पर्स भूल गई थी।

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी’ ने एक बयान में कहा कि महिला उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक स्थान जा चुकी थी इसलिए नर्मदा जिले के केवड़िया के निकट स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अधिकारियों ने पर्स बुधवार को महिला के गुजरात के रिश्तेदार को पुष्टि के बाद सौंप दिया।

गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने गाइडों की ईमानदारी की तारीफ की है। 19 सितंबर को चार गाइड - शाहीन मेमन, जूली पांड्या, ज्योतसना ताडवी और प्रताप ताडवी ने मध्याह्न भोजन छुट्टी के बीच इस पर्स को खाद्य पदार्थ क्षेत्र में पाया था।

बयान में बताया गया कि पर्स में 70,000 रुपये नकद, चाबियां और अन्य सामान थे। गाइडों को जब लगा कि यह किसी पर्यटक का पर्स हो सकता है तो उन्होंने तत्काल इसकी जनकारी वरिष्ठ अधिकारी प्रतीक माथुर को दी, जिन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पर्स में मिले कागजात के आधार पर पर्यटक का पता लगाना शुरू किया। कुछ मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद अधिकारियों को पता चला कि यह पर्स स्नेहा जालान का है जो 19 सितंबर को यहां आई थीं और फिर उत्तर प्रदेश चली गईं।

महिला गुजरात में नहीं थीं इसलिए उन्होंने अधिकारियों से इसे गुजरात के अपने रिश्तेदार को सौंपने की अपील की। बयान के अनुसार बुधवार को उनके रिश्तेदार को पर्स सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?