लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप और मेलिनिया के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे पीएम मोदी, 24 फरवरी को भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 11:42 IST

गुजरात सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिकी का प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम भी जाएंगे।गुजरात सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिकी का प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम भी जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए भी जाएंगे लेकिन वहां उनके साथ पीएम मोदी नहीं होंगे।

खबरों की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा में अपने परिवार के साथ आ रहे हैं। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें उनके कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। खबर यह भी है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके दामाद जारेद कुशनर भी भारत आ रहे हैं। 

ट्रंप की भारत यात्रा के पीछे मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच अहम व्यापार समझौता बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के साथ एक बहुत बड़ा व्यापार समझौता करने जा रहे हैं।

वहीं, जानकारों की मानें को डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा अगले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है। अमेरिका में बड़ी तदाद में भारतीय रहते हैं और उनमें वोटरों के रूप में उनकी एक बड़ी संख्या है। इस यात्रा के जरिये भारतीय अमेरिकी वोटरों की लुभाने की कोशिश की जाएगी।

बता दें कि भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा पर उनके स्वागत में एक भोज का भी आयोजन करेगी। इस भोज में विपक्षी दलों के नेताओं के भी बुलाया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीमेलानिया ट्रंपताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए