लाइव न्यूज़ :

गुजरात: तालाब में डूबने से दो भाइयों सहित चार बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:45 IST

Open in App

भावनगर ,15 जून गुजरात के भावनगर जिले के मोतीवावड़ी गांव में एक तालाब में डूबने से दो भाइयों सहित चार लड़कों की मौत हो गई।

गरियाधर तहसील पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 10 से 13 वर्ष की उम्र के चारों बच्चों के शव बचावकर्मियों ने सोमवार देर रात बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की परियोजना के तहत हाल ही में तालाब में पानी भरा गया था।

अधिकारी के अनुसार,‘‘ चारों बच्चे सोमवार शाम को तलाब पर गए थे। काफी देर होने के बावजूद बच्चों के घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की।’’ बच्चों की साइकिलें और चप्पलें तालाब के निकट दिखने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग के बचाव दल और पुलिसकर्मियों ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तरुण खोखानी (10), उसके भाई मीत खोखानी (12), मोंटू भेदा (13) और जयेश ककाड़िया (12) के तौर पर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए