लाइव न्यूज़ :

गुजरात: गिरफ्तार आईएएस के साथ अमित शाह की तस्वीर साझा करने पर निर्देशक अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: May 16, 2022 07:03 IST

पुलिस ने कहा कि 46 वर्षीय फिल्म निर्माता अविनाश दास ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की, जिसमें शाह और सिंघल 2017 में रांची में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, ताकि कथित तौर पर लोगों को गुमराह किया जा सके और शाह की प्रतिष्ठा को बदनाम किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर में शाह और सिंघल 2017 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।दास पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का भी मामला दर्ज किया गया है। पूजा सिंघल को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक में गिरफ्तार किया है।

गांधीनगर: अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा (डीसीबी) इकाई ने शनिवार को फिल्म निर्माता अविनाश दास पर झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर साझा करने के लिए मामला दर्ज किया। पूजा सिंघल को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि 46 वर्षीय दास ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की, जिसमें शाह और सिंघल 2017 में रांची में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, ताकि कथित तौर पर लोगों को गुमराह किया जा सके और शाह की प्रतिष्ठा को बदनाम किया जा सके।

पुलिस ने कहा कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का निर्देशन करने वाले दास पर तिरंगा पहने एक महिला की छेड़छाड़ की हुई तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कर कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का भी मामला दर्ज किया गया है।

ईडी ने बुधवार को झारखंड की खनन सचिव सिंघल को 2009-10 के दौरान राज्य के खूंटी जिले में उपायुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान मनरेगा फंड के कथित हेर-फेर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। 

एजेंसी ने झारखंड में सिंघल से कथित रूप से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर से 18 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की थी।

टॅग्स :गुजरातअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम