लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: अमरेली में साइकिल पर सिलेंडर रखकर वोट डालने निकले कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2022 09:17 IST

गुजरात में आज 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धनाणी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए निकले।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में पहले चरण का आज हो रहा है मतदान, 89 सीटों के लिए वोटिंग।पहले चरण में अमरेली भी शामिल है, जहां कांग्रेस विधायक परेश धनाणी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए निकले।परेश धनाणी तीन बार अमरेली से विधायक रहे हैं, इसमें भी वह पिछले दो बार से लगातार विधायक है।

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के तहत आज पहले चरण का मतदान राज्य में हो रहा है। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान है। इसमें अमरेली भी शामिल है। ऐसे में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दरअसल, अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धनाणी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए निकले। उन्होंने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए ऐसा किया।

धनाणी चौथी बार अमरेली सीट पर जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। हालांकि उनके लिए मुकाबला आसान नहीं होगा, जब पाटीदार आरक्षण को लेकर आंदोलन फीका पड़ गया है। 

भाजपा ने इस सीट से अपने जिला इकाई प्रमुख कौशिक वेकारिया को मैदान में उतारा है, जबकि आप ने रवि धनाणी को टिकट दिया है। इन तीनों दलों के उम्मीदवार पाटीदार समुदाय से संबंध रखते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में आधे से अधिक मतदाता पाटीदार हैं।

परेश धनाणी ने 2002 में इस सीट पर चुनाव जीता था, तब वह मात्र 26 साल के थे, लेकिन 2007 में उन्हें भाजपा के दिलीप संघानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह 2012 फिर से इस सीट से जीते और उन्होंने 2017 में इस क्षेत्र पर जीत बरकरार रखी।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत मतदाता आज ईवीएम में बंद करेंगे। गुजरात में पहले चरण में मतदान के लिए 14,382 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान हो रहा है, इनमें से 48 पर भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए