लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने पोरबंदर में कहा, "बापू ने आजादी बाद कांग्रेस को भंग करने के लिए कहा था, वक्त आ गया है उनके सपनों को पूरा करने का"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 21, 2022 20:31 IST

योगी आदित्यनाथ ने पोरबंदर में कहा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि देश की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए और इस विधानसभा चुनाव में गुजरात की जनता के पास मौका है कि बापू के इस सपने को सच कर दिखाए।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ पहुंचे महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर, गरजे कांग्रेस परसीएम योगी ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए इस चुनाव में कांग्रेस को खत्म करने का आह्वान कियायोगी ने कहा कि चुनाव में गुजरात की जनता के पास मौका है कि वो बापू के सपने को सच कर दिखाए

पोरबंदर: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर बरसे और महात्मा गांधी का हवाला देते हुए इस चुनाव में कांग्रेस को खत्म करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोरबंदर की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि देश की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए और इस विधानसभा चुनाव में गुजरात की जनता के पास मौका है कि बापू के इस सपने को सच कर दिखाए।

सीएम योगी ने कहा, "बापू ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने का आह्वान किया था। आज बापू के सपने को साकार करने का समय आ गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में हैं लेकिन कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीटें हैं। भाजपा गुजरात के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और सूबे में समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए जनता को फिर से भाजपा को गद्दी पर बैठाना है।"

इससे पहले बीत 18 नवंबर को भी योगी आदित्यनाथ ने मोरबी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछा था, "क्या कांग्रेस के रहते काशी में विश्वनाथ धाम बन पाता? जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म हो पाता?" इसके साथ ही सीएम योगी ने महाराष्ट्र के वाशिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंच पर कथिततौर से राष्ट्रगान की जगह कोई और गीत बजने पर भी तंज कसा था।

सीएम योगी ने उस घटना पर व्यंग्य करते कहा था, "कल मैं एक बड़ी मजेदार चीज देख रहा था। कांग्रेस के मंच पर राष्ट्रगान हो रहा था। राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लगा। यह इनकी राष्ट्रभक्ति है। यह राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते, तो हिंदुओं की आस्था का सम्मान क्या ही करेंगे।"

वहीं योगी आदित्यनाथ के पोरबंदर सभा के उलट कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने भी सूरत में पार्टी का प्रचार करते हुए पीएम द्वारा आदिवासी जनजाति को वनवासी कहने पर पीएम मोदी की खिंचाई की। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं, लेकिन भाजपा उन्हें वनवासी कहती है। आदिवासियों की जमीन भाजपा छीनकर दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को दे देती है। ये लोग नहीं चाहते हैं कि आदिवासी भी शहरों में रहें। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मोरबी हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि 135 लोग लोगों की जान गई। ऐसी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन राज्य की भाजपा सरकार हादसे के जिम्मेदार लोगों को बचाने का काम कर रही है, अभी तक मामले में एफआईआर नहीं हुई है और न ही असली दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का शासन क्या कर रहा है यह समझ के परे है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथमहात्मा गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसBJPपोरबंदर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत