लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है, कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा, पीएम ने खड़गे और मिस्त्री पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 15:00 IST

Gujarat Election 2022: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी।कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा।सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं।

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है। खड़गे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी।

गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खड़गे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’ खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।

पंचमहल जिले के कलोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर कभी यकीन नहीं किया वे अब रामायण के ‘रावण’ को लेकर आए हैं।

मुझे आश्चर्य है कि मेरे लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के बावजूद उन्होंने पश्चाताप नहीं किया, माफी मांगने के बारे में तो भूल ही जाओ।’’ गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। कलोल सहित शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीगुजरातकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए