लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: बदलाव की मांग कर रहा गुजरात, बस अब परिवर्तन चाहिए: केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 18:09 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात बदलाव माँग रहा है। जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में निकालेंगे यात्रा।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात बदलाव माँग रहा है’’उन्होंने कहा, जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में निकालेंगे यात्राआगामी गुजरात चुनाव पर आम आदमी पार्टी का है पूरा फोकस

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जल्द ही लोगों की मांग को पूरा करने के लिए भाजपा शासित राज्य में मार्च निकालेंगे। हालांकि, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपने ट्विटर पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया कि सिसोदिया गुजरात में बदलाव के लिए अपनी पार्टी का मार्च निकालने के लिए कब वहां जाएंगे। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात बदलाव माँग रहा है। जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में निकालेंगे यात्रा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बस, अब परिवर्तन चाहिए।" केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए आप की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का उनके दौरे से पहले स्वागत किया और राज्य के लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में "शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दे पर" केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को वोट देकर “बदलाव” लाएं। इटालिया ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात में आपका स्वागत है, मनीष सिसोदिया - दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति के नायक।" 

उन्होंने कहा, "गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है। आइए हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार के मुद्दे पर मतदान करके बदलाव लाएं।" मतदाताओं को लुभाने के लिए केजरीवाल ने गुजरात में स्कूली शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव समेत कई ‘‘गारंटी’’ दी हैं। उन्होंने राज्य में सभी को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, हर घर को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हर युवा को नौकरी, बेरोजगारों को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का भी वादा किया है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर