लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: देवेंद्र फड़नवीस का अरविंद केजरीवाल पर हमला, बोले, "ये वैसे डांसर हैं, जो बिना बुलाए शादी में पहुंच जाते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 19, 2022 14:19 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी तुलना ऐसे शख्स से की है, जो बिन बुलाये शादी के मेहमान बनते हैं और शादी के बारे में कुछ भी जाने बगैर नाचते-गाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने अरविंद केजरीवाल की तुलना शादी में बिन बुलाये डांसर से की जैसे ये लोग गुजरात में डांस करने आये हैं, उसी तरह गोवा में भी गये थे। सबको पता है वहां क्या हुआफड़नवीस ने आप पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे झूठों को तो ओलिंपिक अवॉर्ड मिलना चाहिए

भावनगर: गुजरात चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी तुलना ऐसे शख्स से की है, जो बिन बुलाये शादी के मेहमान बनते हैं और शादी के बारे में कुछ भी जाने बगैर नाचते-गाते हैं।

इसके साथ ही देवेंद्र फड़नवीस ने अरविंद केजरीवाल और आप के उस दावे को पूरी तरह से अफवाह बताया, जिसमें आप दावा कर रही है कि वो इस विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करते हुए भाजपा के 27 साल से बनाये हुए अभेद्य किले में सेंध लगाने जा रही है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम केजरीवाल पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब भी कोई शादी होती है तो कुछ डांसर बिना बुलाए ही वहां पहुंच जाते हैं। शादी वालों की ओर से नहीं बुलावा नहीं होता है, उसके बाद भी उनकी आदत होती है कि बारात में घुस आते हैं। ठीक उसी तरह ये आप वाले भी गुजरात चुनाव में डांसर की तरह आये हैं। जैसे ये लोग गुजरात में डांस करने आये हैं, उसी तरह ये गोवा में भी गये थे। सबको पता है कि उनका वहां पर क्या हुआ था।

फड़नवीस ने कहा कि गोवा में आप को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। इन झूठे वादे करने वालों को तो ओलिंपिक अवॉर्ड मिलना चाहिए। पता नहीं कैसे इतना झूठ बोल लेते हैं, जबकि सब जानते हैं और ये खुद भी जानते हैं कि झूठ बोल रहे हैं लेकिन इनकी चमड़ी मोटी है, इन्हें जनता के रिजेक्शन से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इनका काम है हर जगह जाकर खड़े हो जाना।

आप को लताड़ लगाने के बाद देवेंद्र फड़नवीस के हमले की धार कांग्रेस की ओर मुड़ गई और उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अपनी रडार पर ले लिया। चुनावी सभा में देवेंद्र फड़नवीस ने राहुल गांधी और उनकी अगुवाई में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी जमकर हमला किया।

फड़नवीस ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, "मैं महाराष्ट्र से आता हूं जहां एक युवराज टूर निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कुछ भी नहीं है, यह केवल नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश का हिस्सा है। मोदी विरोधी लोगों को एक साथ लाने के लिए कांग्रेस इस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि जनता नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के साथ है।"

मालूम हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी के भी कूदने से वहां पर त्रिकोणीय मुकाबले हो गया है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर जनता से वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस और आप लगातार भाजपा को उसके 27 साल के गुजरात शासन के लिए घेर रहे हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। गुजरात में 5 दिसंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022देवेंद्र फड़नवीसअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीनरेंद्र मोदीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो