लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: एक रुपये के 10000 सिक्के जमानत राशि जमा कराये, निर्दलीय उम्मीदवार पाटनी ने कहा-521 झुग्गियों के विस्थापित निवासियों के लिए लड़ रहा हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 20:57 IST

Gujarat Election 2022: तीन साल पहले गांधीनगर में महात्मा मंदिर के पास एक झुग्गी बस्ती में स्थित 521 झुग्गियों के विस्थापित निवासियों ने उनसे अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ने का आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर में एक होटल को रास्ता देने के लिये पाटनी की झुग्गी बस्ती को 2019 में उजाड़ दिया गया था।सरकार ने महात्मा गांधी को समर्पित एक दांडी कुटीर संग्रहालय का निर्माण करवाया, जो होटल से अधिक दूर नहीं है। 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं।

Gujarat Election 2022: गुजरात में गांधीनगर उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिये दिहाड़ी मजदूर महेंद्र पाटनी नाम के व्यक्ति ने एक रुपये के 10,000 सिक्के जमानत राशि के तौर पर निर्वाचन आयोग के पास जमा किये हैं।

पाटनी ने अपने समर्थकों से एक रुपये के सिक्के के रूप में 10,000 रुपये जुटाए और इसे जमानत राशि के तौर पर इस हफ्ते की शुरुआत में आयोग के पास जमा कराया, ताकि वह राज्य में अगले महीने होने जा रहा विधानसभा चुनाव लड़ सकें। राज्य की राजधानी गांधीनगर में एक होटल को रास्ता देने के लिये पाटनी की झुग्गी बस्ती को 2019 में उजाड़ दिया गया था।

पाटनी ने कहा कि तीन साल पहले गांधीनगर में महात्मा मंदिर के पास एक झुग्गी बस्ती में स्थित 521 झुग्गियों के विस्थापित निवासियों ने उनसे अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। पाटनी उसी बस्ती के एक निवासी हैं, जिसके निवासियों को दो बार विस्थापित किया गया।

ऐसा पहली बार 2010 में किया गया, जब सरकार ने महात्मा गांधी को समर्पित एक दांडी कुटीर संग्रहालय का निर्माण करवाया, जो होटल से अधिक दूर नहीं है। वहीं, दूसरी बार 2019 में, जब झुग्गी बस्ती में रहने वालों को फिर से पास के इलाके में जाने के लिए मजबूर किया गया, ताकि वहां होटल का निर्माण किया जा सके।

पाटनी ने कहा, ‘‘मैं बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा हूं। मैं श्रमिक परिवार से हूं। वहां 521 झुग्गियां थी, जिन्हें होटल बनाने के लिये उजाड़ दिया गया। उनमें से कई लोगों की नौकरी चली गयी। हम पास के इलाके में चले गये, लेकिन वहां न तो पानी और ना ही बिजली थी।’’

सरकार की इस उदासीनता से नाराज झुग्गी में रहने वाले लोगों तथा इलाके के अन्य दिहाड़ी मजदूरों ने एक रुपये के सिक्के एकत्र किये और यह धन उन्हें दे दिया, ताकि वह चुनाव लड़ने के लिए इसे जमानत राशि के तौर पर निर्वाचन आयोग के पास जमा कर सकें। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं। मतदान एक और पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022गुजरातBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो