लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता और बहन ने जामनगर में डाला अपना वोट, पिता अनिरुद्ध बोले "मैं कांग्रेस के साथ हूं"

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2022 11:13 IST

जामनगर उत्तरी सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है, जबकि पिता और बहन दोनों कांग्रेस के समर्थक हैं और दोनों ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेटर के पिता और बहन दोनों कांग्रेस के समर्थक हैं और दोनों ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया जामनगर उत्तरी सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैभारतीय क्रिकेटर के पिता ने कहा, मैं कांग्रेस के साथ हूं, पार्टी का मामला पारिवारिक मामले से अलग है

जामनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत गुरुवार की सुबह से पहले चरण का मतदान जारी है। गुजरात के जामनगर में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध जडेजा और बहन नैना जडेजा ने वोट किया। आपको बता दें कि जामनगर उत्तरी सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है, जबकि पिता और बहन दोनों कांग्रेस के समर्थक हैं और दोनों ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था। 

भारतीय क्रिकेटर के पिता ने कहा, मैं कांग्रेस के साथ हूं। पार्टी का मामला पारिवारिक मामले से अलग है। हमें अपनी पार्टी के साथ रहना चाहिए, सालों तक उनके साथ रहा। उन्होंने कहा, वह (रविंद्र जडेजा) जानता है कि यह एक पार्टी का मामला है, कोई पारिवारिक समस्या नहीं है।

वहीं बहन नैना जडेजा ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा। एएनआई को नैना ने बताया कि मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। एक भाभी के रूप में वह अच्छी हैं। 

राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक पहले चरण के लिए 4.92 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए कुल 14382 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसरवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए