लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: मोरबी में भाजपा आगे, 'आप' के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से आगे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 09:47 IST

गुजरात की द्वारका ज‍िले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव के शुरूआती रूझान में भाजपा ने बढ़ाई बढ़त, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, आप तीसरे स्थान पर मोरबी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्य़ाशी कांतिलाल शिवलाल अमृतिया ने बढ़ाई बढ़त आप के सीएम फेस इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी से बनाई बढ़त

दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जैसे-जैसे रूझान आने शुरू हुए एक बात तो स्पष्ट तरीके से साफ हो रही है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सारे दावे को धता बताते हुए अपनी स्थिति को मदबूत बनाये रखा है।

लेकिन गुजरात की द्वारका ज‍िले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। गढ़वी और भाजपा प्रत्याशी के बीच लगातार उतार-चढ़ाव की नूरा-कुश्ती जारी है।

वहीं दूसरी ओर मोबरी विधानसभा सीट की बात करें तो अब तक की मतगणना में सामने आये रूझान के मुताबिक मोरबी की विधानसभा सीटों पर भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया विरोधी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।

भारतीय चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9 बजे तक साझा की गई जानकारी के अनुसार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट मिला है और उसका वोट प्रतिशत 54 फीसदी है, वहीं विपक्षी दल कंग्रेस को 30.1 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 11.9 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही कुल 182 सीटों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो अब तक 177 सीटों के रूझान समाने आ चुके हैं। जिसमें भाजपा 144 सीटों पर बढ़त बनाते हुए पहले स्थान पर , 24 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर, 9 सीटों पर बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर दिखाई दे रही है। इसके साथ ही अन्य भी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील