लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: यदि गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो..., जानें कौन है मुख्यमंत्री का चेहरा, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2022 11:51 IST

Gujarat Election 2022: गुजरात की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेंद्र पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रुपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था।गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Gujarat Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

शाह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और पार्टी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल करने पर है। शाह ने कहा, ‘‘यदि गुजरात में भाजपा को बहुमत मिलता है तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे।’’

पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रुपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वह भाजपा नेतृत्व का एक ऐसा कदम जिसने कई लोगों को चौंका दिया था। पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें उसी सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने "सार्वजनिक सर्वेक्षण" करने के बाद पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।

गुजरात चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर को टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता ठाकोर को राधनपुर सीट के बजाए गांधीनगर दक्षिण सीट से मुकाबले में उतारा है।

वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए थे।

तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले दिन में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाटन से राहुल देसाई के नाम की संभावित घोषणा के खिलाफ गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPअमित शाहकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए