लाइव न्यूज़ :

गुजरात : उपचुनाव के नतीजों में पिछड़ रही कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बाजी मार रही सत्तारूढ़ भाजपा पर राज्य की कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि सामने आए नतीजे भाजपा की सत्ता में बने रहने के लिए उपयोग की जाने वाली ''धन, हेराफेरी, ब्लैकमेल करने जैसे गलत तरीकों'' की नीति की विजय है।

भाजपा ने तीन सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है जबकि अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि पार्टी ने जनता के निर्णय को स्वीकार किया है।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी की उन उम्मीदों से बिल्कुल उलट है कि मतदाता ''विधायकों की खरीद-फरोख्त और धन-बल'' में लिप्त भाजपा को सबक सिखाएंगे। हालांकि, भाजपा पूर्व में कांग्रेस द्वारा लगाए गए ऐसे आरोपों को खारिज करती रही है।

चावड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा, '' लोकतंत्र में मतदाता सर्वोच्च हैं। हम उनके निर्णय को स्वीकार करते हैं लेकिन यह हमारी उन उम्मीदों से बिल्कुल उलट है कि मतदाता '' धन-बल और बाहुबल के जरिए विधायकों की खरीद-फरोख्त'' में लिप्त रहने के कारण भाजपा को सबक सिखाएंगे।''

उन्होंने आरोप लगाया, '' हमारी हार का प्राथमिक कारण भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाना है।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ मिलकर काम किया और हम अब भी पूरी तरह एकजुट हैं और हार के कारणों को लेकर मंथन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए