लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस दफ्तर पर हमला कर ऑफिस में की गई जमकर तोड़फोड़, बजरंग दल पर लगा पोस्टर पर 'हज हाउस' लिखने का ओरोप

By आजाद खान | Updated: July 22, 2022 12:28 IST

आपको बता दें कि इस हमले में कांग्रसे ऑफिस को नुकसान पहुंचाया गया है। दफ्तर में लगे पोस्टर को फाड़े गए है और उस पर यह लिखा गया है कि आज से इस ऑफिस का नाम हज हाउस है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस के दफ्तर पर हमला कर तोड़फोड़ की गई है। यह हमला गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के अल्पसंख्यकों के पक्ष में बयान को लेकर हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से नाराज बजरंग दल ने कथित तौर पर यह हमला किया है।

गांधीनगर:गुजरातकांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अल्पसंख्यकों के पक्ष में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस दफ्तर पर हमला हुआ है। इस हमले में कांग्रेस के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। इस हमले के पीछे कथित तौर पर बजरंग दल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हमले में कांग्रेस के दफ्तर में लगे पोस्टर और बैनर को फाड़ा गया है और उसे नष्ट किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान दिया था जिसमें वे अल्पसंख्यकों के पक्ष में बोलते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि देश की तिजौरी पर अल्पसंख्यक का पहला हक होना चाहिए। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था जिसके बाद यह हमला भी हुआ है। 

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा 

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर एक अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के पक्ष में बोला है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने डंके की चोट पर कहा था कि इस देश के जायदाद पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। ठाकोर ने अपने संबोधन में मुस्लिमों से यह अपील भी करते हुए दिखाई दिए कि आने वाले चुनाव में वह कांग्रेस का साथ दें। 

ठाकोर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है चाहे वह सत्ता में रहे या ना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी से मांग भी करेंगे कि आने वाले चुनाव में मुस्लिमों के लिए भी घोषणापत्र जारी किया जाए। 

पोस्टर पर लिखा- आज से इस ऑफिस का नाम हज हाउस है

बताया जाता है कि ठाकोर के इस बयान से बजरंग दल के कार्यकर्ता ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर कांग्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ भी की गई है। इसके बाद हमलावरों ने ऑफिस में लगे एक पोस्टर पर हज हाउस भी लिख दिया है। हमलावरों ने पोस्टर पर यह भी लिख दिया कि आज से इस ऑफिस का नाम बदलकर हज हाउस कर दिया गया है। 

टॅग्स :गुजरातबजरंग दलकांग्रेसMinority Welfare and Development Departmentहज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी