गुजरात: कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने विधानसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने के संकेत

By विशाल कुमार | Published: May 3, 2022 12:02 PM2022-05-03T12:02:57+5:302022-05-03T12:07:23+5:30

तीन बार के विधायक कोटवाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप थे। पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था।

gujarat-congress-mla-ashwin-kotwal-resigns-to-join-bjp | गुजरात: कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने विधानसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने के संकेत

गुजरात: कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने विधानसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने के संकेत

Highlightsकांग्रेस को यह झटका ऐसे समय में लगा है जब इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था। कोटवाल के इस्तीफे के साथ, विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस विधायकों की संख्या 63 रह गई है।

गांधीनगर: खेड़ब्रम्हा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने मंगलवार को गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और कुछ घंटों में उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस को यह बड़ा झटका एक ऐसे समय में लगा है जब इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तीन बार के विधायक कोटवाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप थे। पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था। कोटवाल के इस्तीफे के साथ, विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस विधायकों की संख्या 63 रह गई है। सत्तारूढ़ भाजपा के पास विधानसभा में 111 विधायक हैं।

आदिवासी विधायक कोटवाल ने मंगलवार सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया।  गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलाम में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

कोटवाल ने कहा कि मैं 2007 से गुजरात में कांग्रेस के विधायक के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को तब से देखा है जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मैं तब से उससे प्रभावित हूं। लेकिन विचारधारा की वजह से कांग्रेस में रहा।

उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसा लगता है कि अगर मैं अपने क्षेत्र में आदिवासियों का विकास करना चाहता हूं और उनके लिए काम करना चाहता हूं, तो भाजपा ही विकास ला सकती है। इसलिए मैं भाजपासे जुड़ रहा हूं।

Web Title: gujarat-congress-mla-ashwin-kotwal-resigns-to-join-bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे