लाइव न्यूज़ :

गुजरात कांग्रेस ने सूरत में आग लगने की घटना को बताया हत्या, मुख्यमंत्री के की इस्तीफे की मांग

By भाषा | Updated: May 25, 2019 23:38 IST

शुक्रवार को चार-मंजिला तक्षशिला इनक्लेव में भीषण आग लग गयी। इस घटना में कला एवं हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेने वाले एक कोचिंग संस्थान के 22 विद्यार्थियों की जान चली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भी शहर के सार्थना इलाके में शुक्रवार को हुई घटना को 'हत्या' करार दिया। चावड़ा ने कहा, ''यह दुर्घटना नहीं है बल्कि प्रशासन की लापरवाही से हुई हत्या है।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने शहर के एक वाणिज्यिक परिसर में लगी आग में मरने वाले 22 छात्रों के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात के लिए शनिवार को शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना नहीं है बल्कि 'प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई हत्या' है।

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भी शहर के सार्थना इलाके में शुक्रवार को हुई घटना को 'हत्या' करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे की मांग की है। चावड़ा के साथ राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी शनिवार सुबह शहर का दौरा किया और मृत छात्रों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चार-मंजिला तक्षशिला इनक्लेव में भीषण आग लग गयी। इस घटना में कला एवं हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेने वाले एक कोचिंग संस्थान के 22 विद्यार्थियों की जान चली गयी। पुलिस ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों की मौत आग की चपेट में आकर जल जाने के कारण हुई। वहीं कुछ की जान आग से बचने के लिए इमारत से कूदने के कारण चली गयी।

चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ''प्रशासन प्रभाव शुल्क के नाम पर पहले से मौजूद इमारतों में जोखिम भरे निर्माण को मंजूरी दे देता है। भ्रष्टाचार के कारण 22 युवाओं की जान चली गयी।'' उन्होंने कहा, ''यह बहुत दुखद घटना है। मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि वह प्रभाव शुल्क के भुगतान होने पर भी ऐसे निर्माण कार्यों की समीक्षा करे।''

चावड़ा ने कहा, ''यह दुर्घटना नहीं है बल्कि प्रशासन की लापरवाही से हुई हत्या है। इस तरह के निर्माणों की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है और उस पर रोक क्यों नहीं लगायी जा रही है।''

पटेल ने कहा, ''आग की घटना के 24 घंटे के भीतर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भाजपा के विजय उत्सव में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री और सूरत के महापौर को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।'' 

टॅग्स :गुजरातअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"