लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

कोविंद से मुलाकात के बाद पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘देश की राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति महोदय रामनाथ कोविंदजी से शिष्टाचार भेंट की।’’

पटेल ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने भी बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की है। यह बैठक उप-राष्ट्रपति निवास में हुई।

पटेल ने बाद में ट्वीट किया, “नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी के साथ भेंट कर खुशी हुई।”

पिछले हफ्ते गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पटेल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा पर आए हैं।

पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मैंने मुलाकात की। हमारे प्रिय प्रधानमंत्री की देशवासियों के कल्याण के प्रति सोच और भारत को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की उनकी दृष्टि उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति को नयी ऊर्जा से भर देती है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट कर साझा की।

मुख्यमंत्री ने शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भी मुलाकात की।

शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात की। गुजरात के लिए गौरव की बात है कि राज्य की बेहतरी के लिए लगातार उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।’’

पटेल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा देने के बाद पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए