लाइव न्यूज़ :

Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में आठ सीट पर मतगणना, 5 सीट पर भाजपा आगे, तीन पर कांग्रेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 09:18 IST

Gujarat By Election Result 2020 Live Updates: पांच सीट पर भाजपा आगे और कांग्रेस 3 पर हैं। गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की आठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत या हार से भाजपा की सरकार को कई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन उपचुनावों में लगभग पांच से छह सीटों पर जीत मिल सकती है।सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी।

अहमदाबादःगुजरात में आठ सीट पर उपचुनाव हुआ था। गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव है। इसे उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। पहली बार हार्दिक पटेल कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में चुनावी मैदान में हैं। पांच सीट पर भाजपा आगे और कांग्रेस 3 पर हैं। गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है।

गुजरात में उप चुनावों पर भी लोगों की नजर रहेगी। हालांकि गुजरात की आठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत या हार से भाजपा की सरकार को कई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए भाजपा ज्यादा परेशान नहीं होगी।

गुजरात की आठ विधानसभा सीटों अबडासा, लिंबडी, करजण, गढडा, मोरबी, धारी, डांग और कपराडा पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे और कुल 60.75 फीसद मतदान हुआ था। उपचुनाव में कुल 81 उम्मीदवार इन आठ सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया। इनमें से पांच बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद हुए एक्जिट पोल में भाजपा को जीत की तरफ बढ़ता बताया जा रहा है, एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन उपचुनावों में लगभग पांच से छह सीटों पर जीत मिल सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 18,75,032 पंजीकृत मतदाताओं में से 11,39,163 लोगों ने मतदान किया था। वलसाड जिले के कपराडा विधानसभा में सबसे ज्यादा 77.50 फीसद मतदान हुआ, जिसके बाद डांग में 75.01 फीसद और करजन में 70.01 फीसद मतदान हुआ। वहीं अबडासा में 61.82 फीसद, लिंबडी में 58.01 फीसद, मोरबी में 52.32 फीसद, गढडा में 50.76 फीसद और धारी में 45.79 फीसद मतदान दर्ज किया गया था।

टॅग्स :गुजरातउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहार्दिक पटेलविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए