लाइव न्यूज़ :

Gujarat Budget 2024: गुजरात विधानसभा का सत्र शुरू, कल पेश होगा बजट, 25 वर्षों की रूपरेखा को प्रदर्शित करेगा, यहां पर किया जाएगा फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2024 11:30 IST

Gujarat Budget Session 2024: अभिभाषण में राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां बताएंगे।’’ अगले दिन (दो फरवरी) वित्त मंत्री कनुभाई देसाई बजट पेश करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देबजट अगले वर्ष के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण और अगले 25 वर्षों की रूपरेखा को प्रदर्शित करेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में एक प्रस्ताव पांच फरवरी को लाया जाएगा।विपक्षी दल कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला किया है।

Gujarat Budget Session 2024: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट शुक्रवार को पेश किया जाएगा। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट अगले वर्ष के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण और अगले 25 वर्षों की रूपरेखा को प्रदर्शित करेगा। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और हाल में वडोदरा की एक झील में नौका पलटने की घटना सहित कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को घेरेगी। नौका पलटने की घटना में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण से होगी। विधायी और संसदीय कार्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले दिन राज्यपाल सदन में अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां बताएंगे।’’ अगले दिन (दो फरवरी) वित्त मंत्री कनुभाई देसाई बजट पेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि बजट अगले वर्ष के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण और अगले 25 वर्षों की रूपरेखा को प्रदर्शित करेगा। पटेल सरकार के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में एक प्रस्ताव पांच फरवरी को लाया जाएगा।’’ बजट सत्र 29 फरवरी को समाप्त होगा।

अधिकारियों के अनुसार ‘गुजरात किरायेदारी और कृषि भूमि कानून’ में संशोधन के प्रस्ताव संबंधी एक विधेयक को विधानसभा सचिवालय ने चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि कुछ और विधेयकों को बाद में मंजूरी दी जाएगी। विपक्षी दल कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला किया है।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद राज्य में बेरोजगारी अब भी है और जनवरी में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन’ जैसे आयोजनों से केवल व्यापारियों को फायदा हुआ, हमारे युवाओं को नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक वडोदरा में नौका पलटने की घटना में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत का मुद्दा भी उठाएंगे।’’

टॅग्स :गुजरातगुजरात सीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए