लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: 'वायु' से खतरा, गुजरात में हाई अलर्ट, कल टकराएगा तूफान

By महेश खरे | Updated: June 12, 2019 08:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'वायु' की रफ्तार बढ़ने लगी है.प्रभावित होने वाले इलाकों में बिजली, फायरिब्रगेड, पलिस, पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट पर.

चक्रवात 'वायु' से निपटने के लिए गुजरात प्रशासन हाई अलर्ट पर है, जिसके गुरुवार को वेरावल तट पर पहुंचने की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 13-14 जून को भारी बारिश की आशंका है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा.

लक्षद्वीप द्वीप समूह के पास अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'वायु' की रफ्तार बढ़ने लगी है. इसके आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और यह गुरुवार को गुजरात के तट से टकरा सकता है. मौसम संबंधी हालिया रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात 'वायु' वेरावल तट के करीब 650 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अगले 12 घंटे में 'इसके तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने' की आशंका है. रूपाणी ने गांधीनगर में कहा कि कच्छ से लेकर दक्षिण गुजरात में फैले समूची तटरेखा को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात 'फनी' के दौरान ओडिशा में अपनाई गई आपदा प्रबंधन तकनीक को सीखने और उन्हें लागू करने के लिए गुजरात के संबंधित अधिकारी ओडिशा सरकार के साथ संपर्क में हैं.

मौसम विभाग ने कहा कि 'वायु' 13 जून को सुबह गुजरात के तटीय इलाकों में पोरबंदर से महुवा, वेरावल और दीव क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसकी गति 115 से 130 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

आपदा से निपटने के लिए तैयारी

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 26 टीमें तैनात. हर टीम में करीब 45 कर्मी हैं. बचाव दल नावों, दूरसंचार उपकरणों आदि से लैस हैं. भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना, सेना और वायु सेना की इकाइयों को तैयार रखा गया है और निगरानी विमान और हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी कर रहे हैं. तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. तटों के समीप सुरिक्षत स्थलों पर राहत शिविरों की अस्थायी व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित आबादी को इन शिविरों में शरण दी जा सकेगी.

प्रभावित होने वाले इलाकों में बिजली, फायरिब्रगेड, पलिस, पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट पर.

शाह ने की तैयारियों की समीक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज चक्रवात वायु के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखने और चक्रवात से नुकसान होने की स्थिति में तत्काल उन सेवाओं को बहाल किए जाने पर भी बल दिया. मंत्रालय गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक की सरकारों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के साथ निरंतर संपर्क में है. शाह ने नियंत्रण कक्षों को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के भी निर्देश दिए.

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर