लाइव न्यूज़ :

गुजरात भाजपा प्रमुख ने कहा, "चीन के सामान की तरह है 'आप' का चुनावी वादा, एक बार भरोसा किया तो पछताना होगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 26, 2022 22:13 IST

गुजरात भाजपा प्रमुख आरसी पाटिल ने सूरत में 'वाइब्रेंट वीवर्स एक्सपो 2022' के उद्घाटन समारोह में अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि आजकल राज्य का दौरा करने वाले एक व्यक्ति द्वारा ऐसे चुनावी वादा किया जा रहा है, जैसे वो "चीनी उत्पाद" बेच रहा हो।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात भाजपा प्रमुख आरसी पाटिल ने आप के चुनावी वादे की तुलना चीन के उत्पाद से की आप का चुनावी वादा उस चीनी उत्पाद की तरह है, जिसे लोग खरीदने के बाद अक्सर पछताते हैंलेकिन गुजरात की जनता आप के झांसे को समझ रही है और वो उसके वादों में नहीं फसने वाली है

सूरत:गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सीआर पाटिल ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए आप के चुनावी वादे का मजाक उड़ाया है। पाटिल ने कहा कि उनके वादे चीनी सामनों की तरह हैं, जैसे एक बार चीन का सामान लेने के बाद लोग पछताते हैं, उसी तरह से आप के वादों पर भरोसा करके पछताना होगा।

आरसी पाटिल ने शुक्रवार को सूरत में 'वाइब्रेंट वीवर्स एक्सपो 2022' के उद्घाटन समारोह में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष तंज कसते हुए कहा, "आजकल राज्य का दौरा करने वाले एक व्यक्ति के द्वारा चुनावी वादा किया जा रहा है, जैसे वो "चीनी उत्पाद" बेच रहा हो। अब सभी जानते हैं कि चीन का माल कैसा होता है, खरीदने के बाद पछताना होता है। ठीक वैसे ही वो व्यक्ति भी वादा कर रहा है, लेकिन उसके झांसे को गुजरात की जनता अच्छे से समझती है।"

इसके साथ ही पाटिल ने यह भी कहा, "एक व्यक्ति गुजरात आता है और मुफ्त बिजली देने का वादा करता है लेकिन क्या गारंटी की वो वास्तव में बिजली दे पाएगा। ऐसे वादे ठीक वैसे ही चीनी सामान उत्पादों की तरह होते हैं, जिन्हें खरीदने के बाद सभी को पछतावा होता है।"

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष पाटिल ने सीएम केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन पर हमला करते हुए कहा, "वह व्यक्ति गुजरात के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात करता है। लेकिन समझ में नहीं आता कि यह कैसे संभव है जब वर्तमान में सरकारी पदों की कुल संख्या केवल 5.5 लाख है। वह किस आधार पर दोगुना नौकरी का वादा कर रहा है, ये तो गुजरात की जनता भी नहीं समझ पा रही है।

पाटिल ने अपनी बात में इस बात का भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी समग्र विकास में विश्वास करती है और इसी कारण रोजगार मुहैया कराने के मामले में गुजरात देश का नंबर एक राज्य है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग कुछ देने के लिए हाथ बढ़ाते हैं न कि भीख मांगने के लिए और आप अपने खोखले वादों के पिटारे को लेकर दिल्ली चले जाना चाहिए क्योंकि गुजरात की जनता उन्हें कभी नहीं स्वीकार करेगी। वो गुजरात के लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कर दें।

मालूम हो कि गुजरात में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए आप लगातार प्रयास कर रही है। यही कारण है कि आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लगातार गुजरात में दौरा कर रहे हैं और लोगों को दिल्ली की तर्ज पर 300 यूनिट  बिजली मुफ्त देने और महिलाओं के साथ-साथ बेरोजगारों को भी भत्ते की गारंटी देने की बात कह रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरातBJPआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप