लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने शपथग्रहण से पहले विजय रूपाणी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 सितंबर भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथग्रहण करने से पहले सोमवार को विजय रूपाणी से मुलाकात की, जिन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले शनिवार को शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटेल ने रूपाणी के गांधीनगर स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रूपाणी के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद, अहमदाबाद में घाटलोडिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

रूपाणी से मिलने से पहले, भूपेंद्र पटेल ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

एक अन्य सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जामनगर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर, भूपेंद्र पटेल ने जिला अधिकारियों को उन तीन गांवों में फंसे लगभग 35 लोगों को हवाई मार्ग से निकालने के वास्ते आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जो बाढ़ में डूब गए हैं और जिले के अन्य हिस्सों से कट गए हैं।

जामनगर जिले के आपदा प्रबंधन इकाई के अनुसार, भारतीय वायुसेना से कलावाड और जामनगर तालुका के कुछ गांवों में फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकालने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर