लाइव न्यूज़ :

गुजरात ऑटोरिक्शा मामला: सीएम केजरीवाल को पांच ऑटो उपहार में देने पहुंचे भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी, कहा- काफिले में 27 गाड़ियां होती हैं, नौटकी बंद कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 17:39 IST

Gujarat autorickshaw: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके काफिले में 27 गाड़ियां रहती हैं और उनकी सुरक्षा में 200 कर्मी तैनात रहते हैं और फिर भी उन्होंने गुजरात में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने पर जोर देकर नौटंकी की।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 सितंबर को अहमदाबाद में एक ऑटोरिक्शा चालक के आवास पर रात्रि भोजन किया था।गुजरात पुलिस ने केजरीवाल को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी ऑटो चालक के पास बैठ गया और पुलिस की दो गाड़ियां भी ऑटो के साथ रहीं।

नई दिल्लीः दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांच ऑटोरिक्शा ‘उपहार’ में देने के लिए बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचे। कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की अहमदाबाद में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने को लेकर गुजरात पुलिस के अधिकारियों से बहस हुई थी।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री के फ्लैगस्टाफ रोड आवास के बाहर कहा कि केजरीवाल के काफिले में 27 गाड़ियां होती हैं लेकिन उन्होंने गुजरात में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने पर जोर देकर नौटंकी की। केजरीवाल ने हाल में अपनी दो दिनी गुजरात यात्रा के दौरान 12 सितंबर को अहमदाबाद में एक ऑटोरिक्शा चालक के आवास पर रात्रि भोजन किया था।

ऑटो चालक उन्हें उस पांच सितारा होटल से लेकर गया था जहां वह ठहरे थे। इस दौरान गुजरात पुलिस ने केजरीवाल को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में जाने से रोकने का प्रयास किया। बाद में एक पुलिसकर्मी ऑटो चालक के पास बैठ गया और पुलिस की दो गाड़ियां भी ऑटो के साथ रहीं। बिधूड़ी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उनके काफिले में 27 गाड़ियां रहती हैं और उनकी सुरक्षा में 200 कर्मी तैनात रहते हैं और फिर भी उन्होंने गुजरात में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने पर जोर देकर नौटंकी की।

इसलिए हम उन्हें ये ऑटो उपहार में दे रहे हैं ताकि दिल्ली में तिपहिया वाहनों में चलने की उनकी इच्छा पूरी हो सके।’’ भाजपा नेता ने कहा कि एक ऑटोरिक्शा आगे चल सकता है, तिरंगे वाले एक ऑटो में मुख्यमंत्री स्वयं बैठ सकते हैं, दो अन्य उनके सुरक्षाकर्मियों के लिए हो सकते हैं और एक में उनके निजी सचिव बैठ सकते हैं।

टॅग्स :गुजरातअरविंद केजरीवालBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए