लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री के बाद 30 एमएलए का पत्ता काटेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष पाटिल बोले-100 नए चेहरे पर दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2021 15:20 IST

Gujarat Assembly Elections: गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा चुनाव में कम से कम 100 नए चेहरे उतार सकती है। भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया था।कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे।

अहमदाबादः गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 100 से अधिक नए उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। 30 पुराने विधायकों का पत्ता कट जाएगा। हर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में टिकट मांग सकता है।

 

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

नवसारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पाटिल ने कहा, ‘‘देखिए, हमें (उन सीटों के लिए जो फिलहाल भाजपा के पास नहीं हैं) 70 नये चेहरे ढूंढने हैं। इसके आलवा, कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर, 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप कम से कम 100 नये चेहरे देखेंगे।’’

पाटिल के इस बयान से कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया। विजय रूपाणी के स्थान पर पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाये गये। रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

पाटिल ने राज्य में डेयरी और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) जैसी सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी प्राथमिकता देने को कहा। पाटिल ने कहा, ‘‘सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें। केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें। यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा।’’

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाjp naddaकांग्रेसभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलविजय रुपानीVijay Rupani
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह