लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं बीजेपी के इतने सारे बड़े नेता?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 10, 2022 14:28 IST

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने तो बीजेपी आलाकमान को खत भेजकर कहा है कि- उनकी जगह गुजरात चुनाव में किसी युवा चेहरे को मौका दिया जाए, तो गुजरात के उप मुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने बीजेपी आलाकमान को खत लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की बात कहीउन्होंने कहा- उनकी जगह गुजरात चुनाव में किसी युवा चेहरे को मौका दिया जाएगुजरात के उप मुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है

अहमदाबाद: जैसी कि संभावना थी, गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही बीजेपी का सियासी समीकरण बदल रहा है, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और नितिन पटेल सहित आधा दर्जन से ज्यादा बीजेपी के बड़े नेताओं ने इस बार चुनाव लड़ने से इंकार किया है। 

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने तो बीजेपी आलाकमान को खत भेजकर कहा है कि- उनकी जगह गुजरात चुनाव में किसी युवा चेहरे को मौका दिया जाए, तो गुजरात के उप मुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इन नेताओं के निर्णय स्वैच्छिक हैं, दबाव में हैं या सियासी तनाव में हैं, इस पर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं। राजनीतिक जानकार इसके अलग-अलग कई कारण बताते हैं....

एकः मोदी-शाह के एकाधिकार और एकतरफा निर्णयों से हताश नेता अपनी सियासी बेइज्जती करवाना नहीं चाहते हैं।दोः वे प्रत्यक्ष युवा नेतृत्व को आगे लाने की बात कह कर पीएम मोदी को 2024 में लोकसभा चुनाव से हटने का और युवाओं को अवसर देने का अप्रत्यक्ष संदेश दे रहे हैं।तीनः बीजेपी के कांग्रेसीकरण से मूल भाजपाई खुश नहीं हैं, लिहाजा वे राजनीतिक उदासीनता की ओर बढ़ रहे हैं।चारः इस बार चुनाव में मतदाता बीजेपी का साथ देंगे, इसे लेकर संशय की स्थिति है, इसलिए पॉलिटिकल रिस्क लेने से बेहतर है, चुनावी मैदान से हट जाना।

बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के इतने सारे बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, तो इससे बीजेपी को क्या कोई नुकसान होगा? याद रहे, गुजरात के 2017 विधानसभा चुनाव में भी कांटे की टक्कर रही थी और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान के बावजूद बीजेपी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी, बीजेपी को 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

यह बात अलग है कि इसके बाद सियासी जोड़तोड़ के चलते विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 111 हो गई, लेकिन सियासी जोड़तोड़ से मूल भाजपाई खुश नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है, पहले चरण के लिए 1 दिसंबर 2022 को, जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर 2022 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया