लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः एनसीपी ने एकमात्र विधायक कंधाल जडेजा को नहीं दिया टिकट, इस्तीफा देकर सपा में शामिल, कुटियाना से नामांकन दाखिल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2022 10:59 IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन हुआ। कुल 182 सीट में से 89 सीट पर पहले चरण में मतदान होगा।नामांकन पत्र दाखिल किया लेकिन इस बाद वह सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

पोरबंदरः गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कंधाल जडेजा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए और अपनी पुरानी सीट कुटियाना से ही नामांकन दाखिल किया।

यह घटनाक्रम एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन हुआ। कुल 182 सीट में से 89 सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। कुटियाना में भी पहले चरण में मतदान होगा सपा की गुजरात इकाई के महासचिव रामसेवक साहनी ने कहा, "राकांपा से इस्तीफा देने के बाद, जडेजा औपचारिक रूप से अखिलेश यादव नीत सपा में शामिल हो गए और उन्होंने हमारे टिकट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।" जडेजा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सोमवार को फिर नामांकन पत्र दाखिल किया लेकिन इस बाद वह सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

जडेजा ने 2012 और 2017 में राकांपा के टिकट पर कुटियाना सीट से चुनाव जीता था लेकिन इस बार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन में यह सीट राकांपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को मिली है। राज्य में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में जडेजा ने कुटियाना सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशियों को हराया था क्योंकि तब राकांपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था। प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पटेल उर्फ जयंत बोस्के को सोमवार को भेजे पत्र में जडेजा ने कहा कि वह पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बार टिकट नहीं मिला है।

ग्यारह नवंबर को राकांपा ने राज्य में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ किया जिसके तहत शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी आणंद जिले की उमरेठ, अहमदाबाद की नरोदा और दाहोद जिले की देवगढ़ बारिया सीट पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल इन तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

जडेजा ने उसी दिन यह दावा करते हुए कुटियाना सीट से नामांकन पत्र भरा था कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से ऐसा करने की अनुमति मिली है। उन्होंने यह भी विश्वास प्रकट किया कि उन्हें बाद में पार्टी की ओर से इसके लिए अधिकृत कर दिया जाएगा।

शरद पवार प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे। राकांपा ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राकांपा ने 31 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता अजित पवार, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और प्रवक्ता क्लाइड क्रस्टो शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में राकांपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

पवार के नेतृत्व वाली पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत तीन सीट- उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अहमदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) में चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2017 के गुजरात चुनावों में कांधल जडेजा एकमात्र राकांपा उम्मीदवार थे, जो पोरबंदर जिले की कुटियाना विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीगुजरातअखिलेश यादवशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी