लाइव न्यूज़ :

Gujarat assembly elections 2022: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बारैया बीजेपी में होंगे शामिल, कई नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 19:00 IST

Gujarat assembly elections 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बारैया ने 2012 में भाजपा के जयसिंह चौहान को हराकर प्रांतिल सीट जीती थी, जबकि 2017 में वह भाजपा के गजेंद्रसिंह परमार से 2,551 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार के विधायक नरेश रावल 17 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे।कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अश्विन कोटवाल तीन मई को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

अहमदाबादःगुजरात के साबरकांठा जिले से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बारैया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। प्रांतिल विधानसभा सीट से पूर्व विधायक बारैया ने रविवार को कहा कि वह सोमवार को भाजपा के गांधीनगर स्थित ‘कमलम’ मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगे।

बारैया ने 2012 में भाजपा के जयसिंह चौहान को हराकर प्रांतिल सीट जीती थी, जबकि 2017 में वह भाजपा के गजेंद्रसिंह परमार से 2,551 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। बारैया ने कहा, ‘‘मैं 2012 और 2017 के बीच विधायक था। कांग्रेस में गुटबाजी के कारण मैं 2017 में हार गया। मैंने पार्टी नेतृत्व को इस बारे में बताया और उनसे नुकसान को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

लेकिन इसके लिए पार्टी की कोई नीति नहीं है। दरअसल, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता ही ऐसी चीजों में शामिल हैं।’’ बारैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा नीत सरकार ने उनके क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि विकास पर जोर होने के कारण वह सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे।

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं और राज्य के पूर्व मंत्रियों के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद बारैया भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। वर्ष 1988 से 2006 के बीच गुजरात से तीन बार कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे राजू परमार और मेहसाणा की विजापुर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक नरेश रावल 17 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अश्विन कोटवाल तीन मई को भाजपा में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप