लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव: 182 सीट पर टक्कर, बीजेपी, आप और कांग्रेस में मुकाबला, भाजपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की, 38 टीमों का गठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 21:53 IST

Gujarat Assembly Elections 2022: वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर में होने हैं।भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा द्वारा अलग-अलग नियुक्त पर्यवेक्षकों की तीन-सदस्यीय टीम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है।

अहमदाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के वास्ते राज्य में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर में होने हैं।

राज्य में इस बार भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि गुजरात के 33 जिलों और पांच प्रमुख शहरों में से प्रत्येक के लिए भाजपा द्वारा अलग-अलग नियुक्त पर्यवेक्षकों की तीन-सदस्यीय टीम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी, और इस दौरान टीम हर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के विचारों को ध्यान में रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर पर्यवेक्षकों द्वारा फीडबैक के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश भाजपा को सौंपा जाएगा और यह आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन का आधार बनेगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कुल 38 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें वर्तमान और पूर्व मंत्री, संसद सदस्य, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। भाजपा के अहमदाबाद जिलाध्यक्ष हर्षद गिरि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज से, प्रदेश भाजपा ने टिकट आवंटन के लिए यहां आमंत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अहमदाबाद जिले में ढोलका, धंधुका और दस्करोई विधानसभा सीट के लिए अपनी राय देने को लेकर कार्यकर्ता आज एकत्र हुए। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बारी-बारी से कार्यकर्ताओं के विचार जानेंगे।’’ पार्टी के जामनगर शहर अध्यक्ष विमल कागथरा ने कहा कि भाजपा द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया के अनुसार तीन पर्यवेक्षकों का एक पैनल जामनगर की दो सीट के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने का काम पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तरह जामनगर की दोनों सीट पर भाजपा सूक्ष्म योजना बनाकर जीत दर्ज करेगी। वडोदरा के महापौर केयूर रोकाडिया ने कहा कि पर्यवेक्षकों द्वारा फीडबैक एकत्र करना भाजपा की एक सहज लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसराहुल गांधीअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?